Thursday , 20 March 2025
Home बिगलीक्स 17 year old gymnast brijesh yadav dies, injured in Agra
बिगलीक्स

17 year old gymnast brijesh yadav dies, injured in Agra

आगरालीक्स …आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान गर्दन की हडृडी टूटने से घायल हुए 17 साल के जिमनास्ट ब्रजेश यादव की मौत हो गई। उनका दो महीने से गुडगांव के पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर उनकी मदद के लिए तमाम लोग आगे आए थे। अभिनेता अक्षय कुमार ने उनका हौसला बढाया था। लेकिन वे शनिवार को जिंदगी से जंग हार गए। स्टेडियम में श्रदृधांजलि दी गई।
गोरखपुर निवासी ब्रजेश यादव (17) आगरा में रहकर एकलव्य स्टेडियम में जिमनास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे थे, वे राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी थे। स्टेडियम में 10 अक्टूबर की शाम स्टेडियम में अभ्यास के दौरान गिरने से उनकी गर्दन की हड्डी टूटने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें गुड़गांव के पारस हॉस्पीटल में उनका ऑपरेशन हुआ था। होनहार खिलाड़ी की मदद को शहरवासियों ने खुले हाथों से मदद की थी।
सीएम ने किया था टवीट
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर डीएम को खिलाड़ी का उपचार कराने के निर्देश दिए थे। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। ऑपरेशन के बाद से सांस लेने में दिक्कत की वजह से वह वेंटीलेटर पर थे। शनिवार दोपहर ब्रजेश का निधन होने से स्टेडियम में प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Manav Sharma Death Case : NBW against wife Nikita & Father in Law#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी से...

बिगलीक्स

Agra News : 88.95 KM long 11 new Agra Metro corridor, Full detail#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में हर जगह से मेट्रो मिलेगी। 88.95...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 200 note found in Copy during UP board evaluation#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12...

बिगलीक्स

Agra News : Hospitals in Basement may be closed#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल बंद...

error: Content is protected !!