आगरालीक्स….. यूपी में मिला कोरोना का पहला केस, आगरा में भी अलर्ट।
केरल के बाद देश में कोरोना के केस दोबारा से मिलने लगे हैं। केरल में नए वैरिएंट के कोरोना मरीज मिल रहे हैं, यूपी में भी कोरोना के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यूपी के बुलंदशहर में 17 साल के किशोर में कोरोना की पुष्टि के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
होम क्वारंटीन किया गया किशोर
यूपी के बुलंदशहर में 17 साल के किशोर में कोरोना के लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर की जांच कराई गई, 19 दिसंबर को किशोर में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, कोरोना के किस वैरिएंट से किशोर संक्रमित हुआ है यह अभी पता नहीं चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित किशोर के परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। किशोर को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। घर पर ही डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
आगरा में भी कोरोना के लिए अलर्ट
इस सबके बीच आगरा में भी कोरोना के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।