आगरालीक्स …(Agra News 8th May)..आगरा में 10 मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है, पढे पूरी प्रक्रिया।
आगरा में 10 मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। अभी 45 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। हर रोज 4000 लोगों के ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
22 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन, आनलाइन बुक करना होगा अप्वाइंटमेंट
10 से 15 मई तक एक दिन में 4000 कोरोना की डोज लगाई जाएंगी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर पंजीकरण के बाद वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंमेंट बुक करना होगा, 22 केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। नौ मई से अप्वाइंमेंट बुक होना शुरू हो जाएंगे।
8 मई को 2146 डोज लगीं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके वर्मन ने बताया कि शनिवार को 760 को पहली डोज और 1386 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।