आगरालीक्स… (Agra News 8th May)..आगरा में 10 मई के बाद पूरी तरह से बाजार नहीं खुलेंगे, डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं, 10 मई यानी सोमवार से फुटकर की दुकानें सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढने के बाद लाकडाउन से कंट्रोल में हैं। अभी 10 मई सुबह सात बजे तक लॉकडाउन है, यह बढाया नहीं जाता है तो भी आगरा प्रशासन अपने स्तर से बाजार बंदी रखेगा। इसके लिए शनिवार को बैठक के बाद निर्णय लिया गया है।

इस तरह खुलेंगी दुकानें
1- फुटकर विक्रेता जो गली मोहल्ले और कालोनियों बस्तियों की परचून की दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।
2- फुटकर परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
3- होलसेल सेमी होलसेल की दुकानें खाधान सामग्री की जैसे मोतीगंज रावतपाडा दरेसी गल्ला मंडी छता बाजार आदि सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।
4- होलसेल सेमी होलसेल की लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय है।
5- सभी मार्किट फुटकर होलसेल के दुकानदार आवागमन के लिए अपने अपने ऐसोसिएशन से पहचान पत्र ऊपर आगरा व्यापार मंडल लिखकर नीचे अपनी ऐसोसिएशन का नाम लिखकर कर्मचारियो माल ढ़ोने वाले दलालों और संबधित लोगों को जारी करें यह जिलाधिकारी महोदय के आदेश है इसलिए इसका दुरुपयोग ना हो ।
5- प्लास्टिक पैकेजिंग के विक्रेता या पैकेजिंग का काम करने वाले भी सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक खोल सकेंगे।