आगरालीक्स …आगरा में मोबाइल देखते देखते युवक तडपने लगा, उसे परिजन एसएन लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है, युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शारदा विहार, बोदला निवासी 19 वर्षीय विनय पुत्र ओम प्रकाश बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के लोगों से बातचीत करता रहा। उसकी मां वैजयंती देवी और भाई अपने कमरे में सोने चले गए। रात दस बजे विनय बाहर कमरे में अकेले पलंग पर लेटकर मोबाइल पर कुछ देखने लगा। रात लगभग 11 बजे अचानक वह पलंग से उठकर बदहवास हालत में कमरे से बाहर गैलरी में आ गया। वह तडपने लगा, विनय फर्श पर पड़ा तेज सांस ले रहा, उसकी हालत देख मां ने पानी पिलाया। उसकी हालत बिगडने पर परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा संजय कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।