आगरालीक्स.. आगरा में सडक किनारे बने घर में ट्रक घुसा, भीषण हादसे में सास बहू सहित दो की मौत हो गई, चार गंभीर घायल हैं।
मोहनलाल की 55 वर्षीय पत्नी ओमवती, उनके बेटे कप्तान की पत्नी नीरजा चबूतरे पर बैठी हुई थी, रविवार रात 8 .30 बजे अनियंत्रित ट्रक चबूतरे पर चढ गया, दोनों को चपेट में लेने के बाद घर में जा घुसा। हादसे में सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई।
बच गए बच्चे
रविवार रात कप्तान आटो लेकर आया तो मां-पत्नी और पांचों बच्चे चबूतरे पर बैठे थे। पिता को देख बच्चों ने दूसरे घर में जाने की जिद्द की, बेटी खुशी, प्राची, मोटी, हिमांशु तथा निखिल को अपने साथ आटो में बैठ कर दूसरे घर पर ले गया। ऑटो वहां से निकला ही था तभी तेजगति से आया असंतुलित ट्रक ने घर में घुस गया। ट्रक ने अंदर बैठी सास-बहू को रौंद दिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घर में जाकर देखा तो सास और बहू को मृत देख उनमें आक्रोश फैल गया।
जेसीबी से हटाया गया ट्रक
हादसे के बाद ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पडी, जेसीबी से ट्रक को हटाया गया, हादसे में दो की मौत से कोहराम मचा हुआ है।