आगरालीक्स ..आगरा में अच्छे कार्य के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने तीन थाना प्रभारियों को सम्मानित किया। इन्होंने 12 जुलाई को चलाए गए अभियान में छह घंटे में सर्वाधिक वांछित और वारंटियों को अरेस्ट किया है। रविवार को एसएसपी बबलू कुमार ने पहले नंबर पर रहे मलपुरा थाना प्रभारी महेश को सम्मानित किया। दूसरे नंबर पर थाना एत्माउदृदौला और तीसरे नंबर पर थाना ताजगंज के प्रभारी अनुज कुमार को सम्मानित किया गया।
6 घंटे में पकडे 114 वांछित और वारंटी
12 जुलाई को एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस की 80 टीमों ने वांछित और वारंटियों की धरपकड के लिए अभियान चलाया। टीम को 100 लोग, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, उन्हें पकडने का टास्क दिया गया। पुलिस ने छह घंटे में 114 को अरेस्ट कर लिया। इनमें 14 अभियुक्त वांछित थे, 100 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे।
सभी को भेजा गया जेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 16 अभियुक्त थाना मलपुरा से, थाना लोहामंडी से 10 और थाना अछनेरा से 9 वारंटी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा।