आगरालीक्स….(Agra News 7th May).. आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को देखने आ रहे परिजनों की कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर ट्रक में घुसी। हादसे में दो की मौत।
आगरा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो बजे कानपुर से आगरा की तरफ आ रही कार संख्या यूपी 77 जेड 6690 आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद पुलिस की टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकला।
हादसे में दो की मौत एक घायल
हादसे में दो की मौत हो गई, पुलिस ने इनकी पहचान श्याम पुत्र रमेश , सनी अवस्थी पुत्र कल्लू अवस्थी निवासी झीझक थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात की है। वहीं, हादसे में विकास सैनी पुत्र जयनारायण सैनी निवासी झिझक थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात घायल हो गए, उन्हें भर्ती किया गया है।
मरीज को देखने आ रहे थे आगरा
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार से श्याम, सनी अवस्थी और विकास सैनी पारस हॉस्पिटल, भगवान टॉकीज में भर्ती मरीज को देखने के लिए आ रहे थे, वे रात में कानपुर देहात से कार से निकले थे, हादसे में दो की मौत हो गई, एक घायल है।