आगरालीक्स …..आगरा में इंटरनेशनल फेम फैशन डिजाइनर शारदा भाबी पॉश कॉलोनी में अपने घर में मृत मिली। उनके पति के दुबई में होटल हैं, दो बेटे हैं वे भी नहीं आ सके, आनलाइन अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
आगरा में शमसाबाद रोड स्थित पॉश कालोनी जयपुरिया सनराइज में (62 साल) की फैशन डिजाइनर शारदा भाबी ( Sharda Bhabi) मृत मिली थी, उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगडने पर उन्होंने हॉस्पिटल जाने के प्रयास किए लेकिन नहीं जा सकी। उनकी मौत होने के बाद पडोसी भी घर में नहीं गए, पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम भिजवाया और उनके परिजनों को सूचना दी। उनके पति और दोनों बेटे अर्जुन और निरंजन दुबई में हैं, उनके पति इंटरनेशनल फ्लाइट बंद होने के कारण नहीं आ सके. शरादा भाबी के शारदा के बेटे अर्जुन ने चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया. बुधवार को पीपीई किट पहने दो लोगों ने लकड़ियों की चिता तैयार की. महिला का एक पड़ोसी राहुल यहां पहुंच गया. परिवार के आग्रह पर पुलिस ने अंतिम संस्कार लाइव दिखाने की मंजूरी दे दी. राहुल ने अपने मोबाइल से महिला के दोनों बेटों, पति और भाई को आनलाइन जोड़ लिया. महिला की देखभाल करने वाले नौकर बेचू बेरी ने मुखाग्नि दी. चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने भी मुखाग्नि में साथ दिया. पूरे परिवार ने लाइव अंतिम संस्कार देखा. (Mahesh Bhabi, astoria & Ambassdor Hotel)
कौन थी इंटरनेशनल फेम फैशन डिजाइनर शारदा भाबी
1-शारदा भाबी 15 साल दुबई में रहीं, वे इंटरनेशनल फेम फैशन डिजाइनर थीं।
2-शारदा भाबी की शादी महेश भाबी से हुई, उनके दुबई में एस्टोरिया और एम्बेसडर होटल हैं
3-शारदा भाबी के दो बेटे अर्जुन भाबी और निरंजन भाबी हैं
4-वे कुछ समय से आगरा में रह रहीं थी, जानवरों को खिलाना लोगों की मदद करना उनका
5- मकसद था इसलिए आगरा आ गईं थी, वे समाजसेवा के कार्य करने के साथ वे श्री क्रष्णा के लिए पोशाक डिजाइन करती थीं।
2002 में शारदा भाबी ने फैशन इंडस्ट्री में बनाई पहचान
2001 में मुंबई ट्रेड सेंटर में शरदा भाबी के कलेक्शन को माडल ने रैंप पर पेश किया
2002 में दुबई ट्रेड सेंटर में आयोजित ब्राइड शो से शारदा भाबी ने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी डिजाइन ब्राइड शो में पेश की।
इसके बाद उन्होंने 100 कर्मचारियों के साथ अपनी एक प्रोडक्शन यूनिट बना ली और फैशन शो में अपनी डिजाइन पेश करने लगीं।
शारदा भाबी भारत और गल्फ की प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर बन गईं।