आगरालीक्स… आगरा में चार दिन में आपरेशन से डिलीवरी के बाद दो की मौत से खलबली, दो हॉस्पिटल सील कर दिए हैं। इन दोनों मामलों में आपरेशन किसने किया है, यह पता नहीं चल सका है, दो डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। वहीं, कंपाउंडर द्वारा आपरेशन किए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है।
सिकंदरा, मरियम टॉम क्षेत्र निवासी अरुण की पत्नी राधा देवी (25) की 29 मई को श्री बांके बिहारी जी हॉस्पिटल, कारगिल पेट्रोल पंप के पास सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन से प्रसव) की गई थी। तबीयत बिगड़ने पर रात में स्पर्श मल्होत्र हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया। परिजन रविवार को जयपुर ले गए थे, वहां सोमवार रात को मौत होने के बाद परिजन सुबह शव आगरा ले आए। इस मामले में नोडल अधिकारी डॉ. अजय कपूर का कहना है स्पर्श मल्होत्र हॉस्पिटल, खंदारी से मरीज की बेड हेड टिकट (बीएचटी) जब्त की गई है। इसमें श्री बांके बिहारी हॉस्पिटल से मरीज को रेफर करने का ब्योरा दर्ज है। मरीज के परिजनों ने सर्जन डॉ. विवेक शर्मा द्वारा ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी है। श्री बांके बिहारी हॉस्पिटल को सील कर दिया है, ऑपरेशन किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद हॉस्पिटल संचालक और ऑपरेशन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
संजीवनी हॉस्पिटल की अटकी फाइल
एक जून को हुई मौत, संजीवनी हॉस्पिटल सील
संजीवनी हॉस्पिटल, यमुना पार में सिकंदराराऊ के सालेमपुर निवासी किसान मेघराज ने 26 मई को अपनी पत्नी देवी को भर्ती कराय था। उसके सेप्टिक पफैल गया था, एक जून को मौत हो गई। हॉस्पिटल सील कर दिया है।