आगरालीक्स… आगरा में शहर के बीचों बीच नाइट्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट से हडकंप मच गया, सिलेंडर उतार रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, ब्लास्ट की तेज आवाज से खलबली मच गई। घायलों की हालत गंभीर है।
गुरुवार को आगरा के प्रतापपुरा चौराहे के पास सेंट मैरीज चर्च के सामने आॅक्सीजन और नाइट्रोजन के सिलेंडर उतारे जा रहे थे, दोपहर एक बजे के करीब नाइट्रोजन सिलेंडर उतारते समय ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट की तेज आवाज से स्थानीय लोग आ गए। सिलेंडर के परखच्चे उडने के साथ सिलेंडर उतार रहे दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
नाइट्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसके लिए पुलिस की टीम जांच कर रही है। सिलेंडर सप्लाई करने वाली एजेंसी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद से स्थानीय लोगों के होश उडे हुए हैं, आए दिन यहां सिलेंडर उतारे जाते हैं, इससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है।
Leave a comment