आगरालीक्स …आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन महिला ने काबिले तारीफ काम किया। सामने से मालगाडी आती देख वह रेलवे ट्रैक के बीच में लेट गई, उसे खरोंच तक नहीं आई, देखें वीडियो ….
वीडियो के लिए क्लिक लिंक पर करें …..
आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर दो फरवरी को एक महिला अपने परिजनों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाना था, वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची, उसी समय माल गाडी आ गई, रेलवे ट्रैक से प्लेटफार्म की ऊंचाई अधिक थी, मालगाडी को आते देख महिला रेलवे ट्रैक के बीच में लेट गई, इसे देख लोगों ने होश उड गए, मालगाडी के जाने तक लोगों की सांसे अटकी रही, मालगाडी के गुजर जाने के बाद महिला रेलवे ट्रैक से खडी हो गई, उसे खरोंच तक नहीं आई।
वीडियो हुआ वायरल
इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, यह वीडियो वायरल हो गया है, इसे देख लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
मंदिर की क्रपा
जिस जगह महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी थी, उसके सामने देवी मां का मंदिर है, महिला के खरोंच तक न आने पर लोग कहने लगे यह देवी मां की क्रपा से हुआ है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment