Tuesday , 28 July 2026
Home एजुकेशन 2 Lakh student appear in Dr BR aambedkar Univ. Agra exam on 12th March
एजुकेशनबिगलीक्स

2 Lakh student appear in Dr BR aambedkar Univ. Agra exam on 12th March

203

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की आज 12 मार्च की परीक्षा तीन पालियों में आठ जिलों के 466 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में दो लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे, परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन के होश उडे हुए हैं, आधी अधूरी तैयारी और अव्यवस्था के बीच विवि प्रशासन परीक्षाएं करा रहा है। वहीं, विवि की परीक्षा को लेकर आगरा आए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने नकल की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन की टीम नकल की रोकथाम के लिए औच​क निरीक्षण करेगी। वहीं, परीक्षाओं में किसी भी तरह से व्यवधान डालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विवि के पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को सुबह सात से पहली पाली की परीक्षा शुरू होगी, तीन पालियों में 2 लाख 2 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।​
शिक्षक नेता करते रहे जी सर जी सर
परीक्षाओं की अव्यवस्था और कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित की शिकायत करने के लिए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज और डॉ निशांत चौधरी डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे, वे शिकायत कर पाते, इससे पहले ही डिप्टी सीएम ने नैतिकता का पाठ पढाते हुए सही तरह से परीक्षाएं कराने के लिए कह दिया,​ इसके बाद वे जी सर जी सर कहते रहे।
10 मार्च की परीक्षा कर दी थी स्थगित
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, आज 10 मार्च को विवि की परीक्षा नहीं होगी। 10 मार्च को होने वाली परीक्षा अब आठ अप्रैल को गई, 12 मार्च से विवि द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम से ही परीक्षाएं होंगी।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से चल रही हैं, पहले तीन दिन 15 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इन छात्रों की परीक्षा कराने में ही विवि के अधिकारियों की सांस फूल गई। शनिवार को विवि परिक्षेत्र के आठ जिलों में एक लाख छात्रों की 465 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। परीक्षा से पहले हजारों छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले, परीक्षा केंद्र भी बदल दिए गए। परीक्षाएं कराने को लेकर विवि के कुलपति आवास में बैठक हुई, विवि की टीम ने परीक्षा कराने से इन्कार कर दिया, इसके बाद कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने 10 मार्च की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 10 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी है, यह परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। 12 मार्च से परीक्षा कार्यक्रम से ही परीक्षाएं होंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!