Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स President of France Emmanuel Macron plays drum near Tajmahal in Agra, Video
बिगलीक्स

President of France Emmanuel Macron plays drum near Tajmahal in Agra, Video

196

आगरालीक्स… आगरा आए फ्रांस के राष्ट्रपति खुद को रोक नहीं सके, शिल्पग्राम पर बमरसिया लोकनृत्य को देख ढोल नगाड़े बजाने लगे, ताजमहल में अपनी पत्नी ब्रगेट मैक्रों के लिए बाहें खोल कर खडे हो गए। मोहब्बत की निशानी में अपनी पत्नी संग खुबसूरत पल बिताए, वे तय समय से ज्यादा देर तक ताजमहल में रुके, वे ताजमहल से शाम सात बजे बाहर निकले।
रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रगेट मैक्रों पांच बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत मयूर नृत्य से किया गया। इसके लिए मथुरा से 25 लोक कलाकारों का दल बुलाया था। मयूर नृत्य और फूलों की होली खेलकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मंत्रमुग्ध हो गए। एयरपोर्ट से वे शिल्पग्राम गए। शिल्पग्राम में बमरसिया लोकनृत्य को देख ढोल भी बजाया। वहां से गोल्फ कार्ट से पूर्वी गेट होते हुए फोरकोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल देखा। ताज के सेंट्रल टैंक पर फोटोग्राफी कराई। इसके बाद मुख्य गुंबद पर पहुंचे।
पत्नी संग ताजमहल में बिताए पल
इसके बाद ताजमहल में फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ समय व्यतीत किया, उनके लिए अपनी बाहें खोल दी, ताजमहल को काफी देर तक निहारते रहे। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी और पीछे बह रही यमुना के बारे में भी जानकारी ली।
विजिटर बुल में लिखा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा कि आपके स्वागत से अभिभूत हूं। ताजमहल मोहब्बत की निशानी है। इसकी अद्भुत कला और वास्तु 17 वीं शताब्दी की प्यार की कहानी बयां करती है। धन्यवाद।

29101922_10157219500448574_6961589151510560768_n

जाम में फंसे रहे लोग
वीवीआईपी मूवमेंट के लिए ताजमहल की टिकट विंडो फ्रांस के राष्ट्रपति के आने से आधे घंटे पहले बंद कर दी गई। वहीं, उनके शिल्पग्राम पहुंचते तक फतेहाबाद रोड बंद कर दिया गया, उनके जाने के समय भी रोड बंद किया गया। इससे लोग परेशान रहे और जाम लगा रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!