आगरालीक्स…… आगरा में 24 घंटे का कोरोना का अपडेट जारी, जानें आज कितने और किस क्षेत्र से मिले कोरोना के केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 5515 सैंपल लिए गए। 20 नए कोरोना के केस मिले हैं, जबकि शुक्रवार को कोरोना के 41 केस मिले थे। कोरोना के नए केसों में लगातार उतार चढ़ाव आ रहा है। नए केस कम ज्यादा हो रहे हैं।
173 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं और 37 मरीज ठीक हो गए। नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे आगरा में कोरोना के एक्टिव केस भी कम होने लगे हैं। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 173 हैं।