आगरालीक्स.. आगरा में नया साल का सूरज उम्मीदों की किरण लेकर आया, उत्साह और उल्लास के साथ एक दूसरे को नए साल की बधाई दी जा रही है, इसके साथ ही सुबह से ही मंदिरों में भीड उमडने लगी है।
नए साल की सुबह नई उम्मीद और उमंग लेकर आई है, आगरा में यमुना किनारे सूर्योदय होते देख दिमो दिमाग में स्फूर्ति है। 2019 का पहला दिन मंगलवार होने के चलते मंदिरों में भीड उमडने लगी है, हनुमान मंदिरों में भक्तों की लाइन लगी हुई है।
अनूठे अंदाज में नए साल का स्वागत
2018 को अलविदा कहने के बाद आगरा वासियों ने अनूठे अंदाज में 2019 का स्वागत किया, रात से ही एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वाटस एप सहित सोशल मीडिया के माध्यम से नए साल की बधाई दी जा रही है।