आगरालीक्स.. आगरा की एक हाई प्रोफाइल फैमिली की बेटी और उसकी दो बेटियों को अपने जाल में फंसा लिया है अब एक करोड रुपये मांगे जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की हाई प्रोफाइल फैमिली की बेटी की 2008 में शादी हुई थी, उसकी दो बेटियां हैं। वह अपनी सहेली कर घर जाती थी, वहां उसकी पहचान सहेली के भाई से हो गई। वह जर्मनी में जूते का कारोबार करता है, उसने जाल में फंसा लिया, हाई प्रोफोइल परिवार की बेटी सहेली के भाई के साथ जूते का कारोबार करने की जिद करने लगी। आरोप है कि आठ दिन पहले वह कैश और ज्वैलरी निकालकर सहेली के घर चली गई, इसके बाद से वापस नहीं लौटी है।
मांगे जा रहे एक करोड रुपये
आरोप है कि हाई प्रोफाइल फैमिली की बेटी और उसकी दोनों बेटियों को घर भेजने के लिए एक करोड रुपये मांगे जा रहे हैं, इस मामले में थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।