आगरालीक्स.. आगरा में मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती की जा रही है, 48 घंटे में चार हजार से अधिक चालान किए गए, 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढने के बाद पुलिस ने सख्ती की है, हर थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। मास्क के बिना घूम रहे लोगों के चालान किए जा रहे हैं, बाइक पर मास्क लगाए बिना जा रहे वाहन चालकों का 500 रुपये का चालान किया जा रहा है।
दो दिन में 4000 से अधिक चालान
आगरा में पुलिस ने रविवार से मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती की है, पुलिस ने पिछले 48 घंटे में चार हजार से ज्यादा लोगों के चालान किए हैं। सोमवार को 2103 लोगों के चालान किए गए। इनसे आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।