आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमण में बंद हो गए रूफ टॉप कैफे खुलने लगे हैं, वीकएंड पर देर रात तक मस्ती के लिए रूफ टॉप कैफे तैयार हो रहे हैं, कुछ रूफ टॉप कैफे खुल गए हैं, कई कैफे एक अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते रूफ टॉप कैफे बंद हो गए थे, किराए की बिल्डिंग में चल रहे रूफ टॉप कैफे को संचालकों ने कमाई ना होने से बंद कर दिया था। मगर, अब अनलॉक में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है, वीकएंड में मस्ती करने के लिए युवक युवती अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।

रूट टॉप कैफे होने लगे शुरू
आगरा में ताजगंज क्षेत्र, एमजी रोड, सिकंदरा, संजय प्लेस सहित कई क्षेत्रों में रूफ टॉप कैफे दोबारा शुरू हो गए हैं, कुछ बडे कैफे एक अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं, इसके लिए कैफे में तैयारी शुरू हो गई है।
म्यूजिक, सांग और मस्ती
रूफ टॉप कैफे में युवक युवती पहुंच रहे हैं, यहां म्यूजिक के बीच परिवार के साथ डिनर और मस्ती कर रहे हैं।
इंटरनेट से लिया गया फोटो