Sunday , 25 October 2026
Home अलीगढ़ 22 lakh looted in front of police station in Aligarh…#aligarhnews
अलीगढ़अलीगढ़ लीक्स​क्राइम

22 lakh looted in front of police station in Aligarh…#aligarhnews

330

अलीगढ़लीक्स…(11 November 2021 Aligarh News) अलीगढ़ में थाने के सामने हुई 22 लाख की लूट. अब पुलिस बदमाशों की तलाश में खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस के लिए चुनौती बन रहीं आपराधिक वारदातें
प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं लगातार पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई हैं. पुलिस मामलों का खुलासा करती है लेकिन तभी दूसरी बड़ी वारदात सामने आ जाती है. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. गुरुवार को अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने के सामने से लुटेरे आढ़ती कर्मचारी से 22 लाख रुपये लूट ले गए. दिनदहाड़े और थाने के सामने हुई इस घटना से पुलिस में खलबली मच गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश भी की जा रही है लेकिन बदमाशों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है.

रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश
जानकारी के अनुसार धनीपुर गल्ला मंडी में देव कुमार की आढ़त है. देव कुमार गल्ला मंडी में रहते हैं. बतया जाता है कि गुरुवार सुबह देव कुमार के यहां कर्मचारी अजय धनीपुर मंडी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था. बैंक से 22 लाख रुपये निकालने के बाद वो बाइक से धनीपुर मंडी आढ़त की ओर आ रहा था लेकिन थाना गांधी पार्क के सामने आए बदमाश अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए और फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से अजय सकपका गया और इसकी जानकारी आढ़ती देव कुमार व पुलिस को दी.

थाने के सामने हुई 22 लाख रुपयों की लूट से पुलिस में खलबली मच गई. आनन—फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने अजय से लूट की जानकारी ली. पुलिस बाजार में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. इधर पुलिस लगातार अजय से भी घटना के बारे में जानकारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीम गठित की गई हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

​क्राइम

Agra News: Jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses in Achhnera, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हनुमान मंदिर के बाद शादी वाले दो घरों में लाखों...

अलीगढ़

Aligarh News: Five young women and four young men found in a compromising position inside the resort…#agranews

अलीगढ़लीक्स…आगरा रोड पर रिसॉर्ट के अंदर चल रहा था गंदा काम. आगरा...

अलीगढ़

Tragic accident in Aligarh: A speeding truck ran over people standing by the roadside on Agra Road; 3 dead…#aligarhnews

अलीगढ़लीक्स…दुखद हादसा, आगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े...

​क्राइम

Agra Live News: Police caught four cunning criminals who robbed a traveler…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बिजली घर चौराहे से सवारी को कार में बिठाया. रास्ते...

error: Content is protected !!