आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा, एक नामचीन जिम में हर रोज जा रहा युवक कोरोना पॉजिटिव, जिम में आने वाले युवक युवतियों के लिए गए सैंपल। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 10 हैं।

आगरा में सोमवार को कोरोना के पांच केस मिले हैं। इसमें से गैलाना रोड निवासी 24 साल के युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक ने बुखार आने के बाद कोरोना की जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित युवक से संपर्क किया, इसमें सामने आया है कि युवक खंदारी क्षेत्र की जिम में हर रोज जा रहा था। इसके अलावा वह कहीं बाहर नहीं गया, बुखार आने पर युवक ने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
कोरोना के एक्टिव केस 10
आगरा में दुबई से लौटी महिला, उसकी 11 और तीन साल की बेटी, स्पेन से लौटे 31 साल के युवक के साथ ही गैलाना रोड पर रह रहे 24 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद कोरोना के एक्टिव केस 10 हो गए हैं। कोरोना के मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
बाहर से आने वाले लोगों से खतरा
आगरा में दुबई, स्पेन सहित कई दशों से लौग आ रहे हैं, इन लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। दुबई से लौट रहे लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। इसलिए घर से बाहर जाते समय मास्क पहनें और भीड़ वाले क्षेत्रों में जानें से बचें।