Monday , 26 October 2026
Home आगरा Woman Given I Phone to New Agra Police #agranews
आगराबिगलीक्स

Woman Given I Phone to New Agra Police #agranews

297

आगरालीक्स…. आगरा में एक महिला को एक लाख कीमत का आईफोन मिला, महिला ने एपल के स्टोर और एयरटेल आफिस में सपंर्क किया लेकिन आईफोन किसका था यह पता नहीं चला, महिला ने आईफोन पुलिस को सौंप दिया।

आगरा के सदर के देवरी रोड में काजोल कपूर रहती हैं, उनके पति राहुल कपूर सीडीओ में कार्यरत हैं। काजोल अपने परिजनों के साथ श्री राम फार्म हाउस, दयालबाग में शादी में शामिल होने के लिए 11 दिसंबर को सदर से निकली। भगवान टॉकीज से उन्होंने आटो लिया। वे श्री राम फार्म हाउस पर आटो से उतरी, आटो की जिस सीट पर वह बैठी हुई थी वहां आई फोन रखा था। उन्होंने आटो चालक से आईफोन के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। आईफोन बंद था इसलिए उस पर कोई कॉल नहीं आ रही थी।


एयरटेल और एपल के स्टोर पर पहुंची
काजोल कपूर ने आईफोन चेक किया, उसमें एयरटेल की सिम थी। काजोल एयरटेल के कार्यालय पहुंची और आईफोन किसका है यह जानकारी मांगी। मगर, उन्हें बताया गया कि यह सिम बंद करा दी गई है, कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद वे एप्पल के स्टोर पहुंची। यहां भी उन्हें आईफोन किसका का है यह पता नहीं चला।
थाना न्यू आगरा प्रभारी को सौंपा आईफोन, किया सम्मानित
काजोल कपूर सोमवार को अपने पति राहुल कपूर के साथ थाना न्यू आगरा पहुंची। उन्हें न्यू आगरा क्षेत्र में आटो में मोबाइल मिला था इसलिए उन्होंने थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद निर्वाल को आई फोन सौंप दिया। पुलिस ने कपल को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!