नोएडालीक्स एक महीने पहले हुई थी शादी, 16 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, बीपीओ की नौकरी छोड़ दी थी, पति एजूकेशनल कंपनी में काम करता है।
मूल रूप से एटा की रहने वाली 24 साल की कामिनी कुमारी एक बीपीओ में काम करती थी उसकी मुलाकात देहरादून निवासी मंथन धीमान से एक महीने पहले हुई थी। नोएडा के सेक्टर 108 स्थित डिवाइन मोडीज सोसाइटी के लिली टावर में 16 वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में दोनों रह रहे थे। रविवार शाम 5.30 बजे कामिनी 16 वीं मंजिल से नीचे गिर गई, उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
11 जुलाई को हुई थी शादी
कामिनी ने मंथन धीमान से 11 जुलाई को शादी की थी दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। कामिनी पिछले तीन साल से नोएडा में रह रही थी और एक बीपीओ में काम करती थी लेकिन नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।