आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा से 1.11 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए गई टीम को अंसल बिल्डर के 150 खाते में से 101 बंद मिले और 49 खातों में शून्य रुपया, लौटी टीम।
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित मघटई में अंसल प्रॉपर्टी ने 2009 10 में मघटई में 500 एकड़ में सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सुशांत ताज सिटी टाउनशिप बसाई थी। निवेशकों ने पैसे लगाए लेकिन टाउनशिप विकसित नहीं हुई। निवेशकों ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अर्थारिटी यानी रेरा में शिकायत की। रेरा ने जिलाधकिारी को भू राजस्व के माध्यम से वसूली के लिए आदेश दिए। 1.11 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए 16 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक, नई दिल्ली स्थित शाखाओं के अंसल प्रॉपर्टी के 150 बैंक खाते कुर्क कर दिए।
101 खाते बंद, 49 में शून्य रकम
उप जिलाधिकारी विक्रम राघव का मीडिया से कहना है कि शनिवार को दिल्ली गई टीम को 150 में से 101 खाते एनसीएलटी के विवाद के चलते बंद मिले। 49 बैंक खातों में शून्य रुपया प्रदर्शित हो रहा था, बैंक में करीब दो करेाड़ रुपये की एफडी मिली लेकिन एफडी से वसूली नहीं की जा सकती है। अन्य संपत्तियों की तलाश की जा रही है।