आगरालीक्स..Agra Breaking News.. आगरा में 25 साल के युवक का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी है, हत्या कर शव फेंकने की आशंका।
आगरा में सोमवार को पचगाई खेडा, ताजगंज में युवक का शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक खेत में युवक का शव पडा हुआ था, शरीर पर चोट के निशान हैं। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे सहित ताजगंज थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गया। स्थानीय लोग युवक की शिनाख्त नहीं कर सके हैं, आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है। अलग अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुए लोगों के बारे में सूचना जुटाई जा रही है, जिससे युवक की शिनाख्त हो सके।
बिजली के खंभे पर लटका मिला युवक
शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी गुसाईं में सोमवार सुबह बिजली के खंभे पर युवक फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद युवक के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।