आगरालीक्स… आगरा हर घंटे 26 मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं, 80 साल के बुजुर्ग से लेकर पांच साल के बालक सहित 24 घंटे में 633 मरीज हुए ठीक।
आगरा के कोरोना के केस बढ रहे हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना के केस बढने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढने लगी है।
633 मरीज हुए ठीक
आगरा में 29 अप्रैल को 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 633 मरीज ठीक हो गए। आगरा में 14892 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को मामूली लक्षण वे वे इलाज के बाद ठीक हो गए। ठीक होने वाले मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवाओं से लेकर महिलाएं शामिल हैं।
19562 कोरोना संक्रमितों की संख्या
आगरा में मार्च 2020 से लेकर 29 अप्रैल 2021 तक कोरोना के 19562 मरीज मिले हैं, इसमें से 14892 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।