आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर का निधन, डॉक्टर बेटे के निधन के बाद मां ने भी दम तोडा।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरएस कपूर का कोरोना संक्रमित होने पर निजी कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, तबीयत में सुधार न होने पर प्रभा ट्रोमा सेंटर में डॉ आरएस कपूर को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आईएमए के शोक व्याप्त है।
बेबाक होकर रखते थे अपनी बात, ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन ने जीता था चुनाव
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर अपनी बात बेबाक होकर रखते थे, कई बार उन्होंने आईएमए की बैठकों में मुददों को लेकर आवाज उठाई। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज टू में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरएस कपूर का अस्पताल है, ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन की मेहनत से आईएमए के चुनाव में डॉ आरएस कपूर अध्यक्ष चुने गए थे।
कोरोना से पूर्व विभागाध्यक्ष डा पीपी माथुर, डा आरपी सिंघल का निधन
कोरोना से आगरा के तीन चिकित्सकों की मौत हो चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ पीपी माथुर का निधन हो गया था, इससे पहले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरपी सिंघल का नोएडा में इलाज के दौरान निधन हो गया था, डॉ आरपी सिंघल की जीवनी मंडी में क्लीनिक थी।