आगरालीक्स.. आगरा में जम्मू से 27 और कैदियों को शिफ्ट किया गया है, अब जम्मू के 83 कैदी आगरा की सेंट्रल जेल में हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू से कैदियों को आगरा भेजा गया, गुरुवार को 27 नए कैदी सेंट्रल जेल आगरा में शिफ्ट किए गए हैं।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार को विशेष विमान से जम्मू के 27 कैदियों को लेकर टीम पहुंची। खेरिया एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा में बंद वाहन में सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। इन कैदियों को विशेष बैरक में निरुद्ध रखा गया है। इन कैदियों की सुरक्षा के लिए जम्मू कश्मीर से भी अर्ध सैनिक बल के जवान आए हैं, कैदियों को शिफ्ट कराने के बाद ये चले गए।
सेंट्रल जेल में जम्मू के 83 कैदी
सेंट्रल जेल आगरा में पहले 26 कैदी जम्मू से शिफ्ट किए गए, 22 अगस्त को 30 कैदी भेज गए थे, अब 27 कैदी भेजे गए हैं।