आगरालीक्स.. . आगरा के होटल हावर्ड प्लाजा की तीसरी मंजिल की बालकनी से सीए नीचे गिरा, मौत, होटल के सीसीटीवी की पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का मीडिया से कहना है कि 27 साल के सीए अनिल पुत्र सुभाष मित्तल निवासी सी 44 गली नंबर 15 मंडौली नाथूराम कालोनी दिल्ली अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने आया था। अनिल के साथ उसके दोस्त श्रेयस मिश्रा, इशिता मिश्रा और उमेश कुमार आए थे। सुबह मथुरा में दर्शन के बाद शाम को आगरा आ गए।
होटल हावर्ड प्लाजा में तीसरे मंजिल से नीचे गिरे अनिल
शनिवार रात को अनिल और उसके तीनों दोस्त होटल की तीसरी मंजिल में बालकनी में थे, बालकनी में पार्टी कर रहे थे। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अनिल बालकनी की रेलिंग के सहारे खडे थे, रेलिंग ढाई फीट की थी, बात करते समय संतुलन बिगड गया और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से एसएन भेज दिया, एसएन में डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
होटल के सीसीटीवी की जांच
पुलिस होटल के सीसीटीवी की जांच कर रही है, पुलिस की सूचना पर अनिल के भाई संदीप दिल्ली से आगरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अनिल सीए है, पिता की दुकान है, उन्होंने इस घटना में किसी के ख्लिाफ कोई शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर दिल्ली चले गए।