आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। इस बार कौन लडेगा प्रेसीडेंट इलेक्ट का चुनाव।
रविवार को आईएमए भवन तोता का ताल में बैठक हुई। आईएमए के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी ने बताया कि आईएमए के चुनाव 21 मार्च को होंगे। इसके साथ ही कई और बदलाव भी किए गए हैं। आईएमए की चुनी गई टीम का कार्यशाला अक्टूबर से शुरू होता था। लेकिन अब एक अप्रैल से 31 मार्च तक आईएमए का कार्यकाल रहेगा। प्रेसीडेंट इलेक्ट सहित अन्य पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।
5 चुनाव अधिकारी बनाए गए
आईएमए के चुनाव के लिए पांच पूर्व अध्यक्षों को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। डॉ जेएन टंडन, डॉ अशोक शिरोमणि, डॉ आरएस कपूर, डॉ सुधीर धाकरे और वर्तमान आईएमए के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी चुनाव अधिकारी हैं।
प्रेसीडेंट इलेक्ट पर नजर
आईएमए के चुनाव में प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर नजर है। डॉक्टरों की एक लॉबी पूर्व उपाध्यक्ष को चुनाव लडवाना चाहती है तो दूसरी लॉबी पूर्व सचिव को प्रेसीडेंट इलेक्ट का चुनाव लडवाने के लिए संपर्क कर रही है।