आगरालीक्स… आगरा में 48 घंटे में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा, अपने पंखे, कूलर, एसी ठीक करा लें। जल्द आने वाली है गर्मी।
आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है, दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। आगरा में शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि सुबह का तापमान 11 डिग्री से कम 10.9 डिग्री तक रहा। लेकिन अभी सुबह और रात में सर्दी है और लोगों को स्वेटर और जैकेट पहनने पड़ रहे हैं।

21 फरवरी तक 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में दोपहर का तापमान बढ़ेगा, दोपहर में तापमान 30 डिग्री तक 21 फरवरी को पहुंचा जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री से अधिक रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
19-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky
20-Feb 11.0 29.0 Strong surface winds during day time
21-Feb 11.0 30.0 Mainly Clear sky
22-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky
23-Feb 12.0 30.0 Partly cloudy sky
24-Feb 13.0 30.0 Mainly Clear sky