आगरालीक्स ….आगरा में ट्यूलिप शो आयोजित किया गया। यह पहाड़ी क्षेत्रों में होता है लेकिन आगरा के हार्टिकल्चर क्लब ने अलग अलग रंग का ट्यूलिप आगरा में तैयार किया है।
आगरा के औद्यानिकी ( हॉर्टिकल्चर ) क्लब ने भरतपुर हाउस में बहुत ही मनमोहक व आकर्षक रूप से सुसज्जित बगीचे में आगरा के प्रथम ट्यूलिप शो का आयोजन किया। ट्यूलिप पहाड़ी क्षेत्रों मे उगने वाला पुष्प है, आगरा के औद्यानिकी क्लब ने ट्यूलिप की खेती की है। इस शो में अत्यंत खूबसूरत लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के ट्यूलिप के फूलों का प्रदर्शन किया गया। पूरे उद्यान में रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल बहुत ही चित्ताकर्षक रूप से सभी का मन मोह रहे थे। इस शो के निर्णायक मंडल के रूप में लवली कथूरिया और डेज़ी गुजराल उपस्थित रहीं।

ये रहे विजेता
आगरा के इस प्रथम ट्यूलिप शो के विजेता डॉ. मुकुल पंड्या, कंचन आहूजा और अनीता मुंजाल रहीं। निक्की चोपड़ा, मोनिका अग्रवाल, मधुलिका गुप्ता, सुधा कपूर, राधिका डांग, सोनी ग्रोवर, रचना अग्रवाल की इस शो में उपस्थित सराहनीय रही। लवली कथूरिया ने घोषणा की कि वे सभी अगले वर्ष जलकुंभी ( ह्यासिंथ ) उगाएँगे और फिर एक भव्य शो का आयोजन करेंगे।