आगरालीक्स…. आगरा में बम पटाखे की दुकानों के लिए आज लॉटरी निकलेगी। 294 दुकानों के लिए 400 आवेदन आए हैं। नौ जगह पर मिलेंगे बम पटाखें, जानें स्थल के बारे में।
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बार बम पटाखे की अस्थायी दुकानों का आवंटन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। शहर के लिए नौ जगह चिन्हित की गई हैं, इन नौ जगहों पर 294 बम पटाखों की दुकानें 10 नवंबर से 14 नवंबर तक संचालित होंगी।
आज सुबह 10 बजे निकलेगी लॉटरी
बम पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के अनुसार, अस्थायी बम पटाखों की दुकानों का आवंटन मंगलवार सुबह 10 बजे लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
खुद ही बनानी होगी दुकान और लेनी होगी एनओसी
जिन स्थलों पर बम पटाखों की दुकानें लगेंगी, वहां ठेकेदार द्वारा दुकान बनाई जाती थी लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दुकानदार खुद दुकान बनवाएगा और अग्निशमन विभाग से अनुमति लेगा। दुकान में 50 किलोग्राम पटाखे और 10 किलोग्राम फुलझड़ी रखी जा सकेंगी, जिस व्यक्ति के नाम से दुकान आवंटित होगी वही बिक्री कर सकेगा।
सबसे ज्यादा 80 दुकानें कोठी मीना बाजार में
शाहगंज के लिए कोठी मीना बाजार का खाली मैदान में 80,
लोहामण्डी के लिए जीआईसी का खाली मैदान में 25,
सिकन्दरा क्षेत्र के सेक्टर 11 व 12 का पार्क में 50,
रकाबगंज क्षेत्र के बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल का खाली मैदान साई की तकिया में 10,
सदर में,कम्पनी गार्डन का खाली मैदान में 17
सिकंदरा के रुनकता तालाब किनारे 12,
न्यू आगरा के,बाईपास रोड अब्बू लाला की दरगाह का खाली मैदान में 10,
सदर बाजार के शक्ति नगर, खाली मैदान में 10,
एत्माददौला के मेहताबाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में 80,