आगरालीक्स… आगरा में बृज धाम फेज 3 और शांति एक्लेव पर चला एडीए का बुलडोजर। दीपावली पर सस्ते प्लाट का झांसा देकर अवैध तरीके से बनाई जा रही थी दो कॉलोनी।
आगरा में एडीए द्वारा बिना नक्शा पास कराए बिना खेतों में बनाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। सोमवार को एडीए की टीम ने चौहटना में शौकत अली द्वारा 4000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही बृज धाम फेज 3 कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। शौकत अली को 31 मार्च को एडीए द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया था इसके बाद भी कॉलोनी में निर्माण कार्य चलने पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर से निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया गया।
शांति एन्क्लेव पर भी चला बुलडोजर
दूसरी कार्रवाई शांति एन्क्लेव चौहटना में की गई। यहां भरत गुप्ता द्वारा 7000 वर्ग मीटर पर शांति एन्क्लेव कॉलोनी विकसित की जा रही थी, 31 मार्च को नोटिस दिया गया था।एडीए से मानचित्र स्वीक्रत न होने पर कालोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
सांकेतिक फोटो