आगरालीक्स (Agra News 29th September)…आगरा में दुकान में लूट के लिए गोली मार कर हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन बदमाश अरेस्ट।
आगरा में 17 सितंबर को कालिंदी विहार स्थित राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्युमीनियम शोरूम पर रात में एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक से उतर कर दो बदमाश शोरूम में घुसे, कुछ सामान मांगा, शोरूम संचालक वीर बहादुर निवासी कालिंदी विहार सामान निकालने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने गल्ला से कैश निकालने की कोशिश की, उन्हें रोका तो धमकी देने लगे। दुकान पर काम करने वाला सुशील चौहान बदमाशों से भिड़ गया, बाइक पर खड़ा तीसरा बदमाश आया और सुशील के सीने में गोली मार दी। सुशील की मौत हो गई।

पुलिस से मुठभेड़, तीन अरेस्ट
घटना के 12 दिन बाद पुलिस की सुशील चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश दिखाई दिए, पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाशों के फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग की गई। इसमें बदमाश राजेश बघेल घायल हो गया, राजेश बघेल के साथ ही सनी बघेल और आकाश को अरेस्ट कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।