Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks This time Navratri will be of eight days, mother will come riding on a doli #agranews
agraleaksअध्यात्मअलीगढ़आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइव

This time Navratri will be of eight days, mother will come riding on a doli #agranews

353

आगरालीक्स (29th September 2021 Agra News)… जानिए कब से हैं नवरात्रि.​ किस पर सवार होकर आएंगी माता और अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि 2021 की प्रमुख तिथियां. इस बार एक तिथि कम.

डोली पर सवार होकर आएंगी माता
नवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गा माता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि इस बार मां डोली पर सवार होकर आएंगी। सात अक्टूबर को घरों में घट स्थापना की जाएगी। दुर्गा पूजा काल में सूर्य और चंद्रमा दोनों ही कन्या राशि में रहेंगे। भारतीय पंचांगों के अनुसार, इस बार एक नवदुर्गा कम पड़ रहा है। इस बार केवल आठ दिन के नवरात्रि के व्रत होंगे।

15 अक्टूबर को होगा विसर्जन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गुरुवार सात अक्टूबर से मां दुर्गा की अलग-अलग स्वरूप में पूजा की जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस बार की शरद नवरात्रि नौ दिन की जगह 8 दिन ही मान्य रहेंगे। इस बार तृतीया (तीज) और चतुर्थी (चौथ) दोनों एक ही दिन शनिवार की मानी जाएगी।

शरद नवरात्रि 2021 की तिथियां
नवरात्रि दिन 1 (प्रतिपदा) घटस्थापना : मां शैलपुत्री पूजा, 07 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) दोपहर 1:46 तक पड़वा तिथि तत्पश्चात द्वितीय तिथि मान्य होगी।

नवरात्रि दिन 2 (द्वितीया) मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 08 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) प्रातः 10:48 तक का द्वितीया तिथि तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ होगी।

नवरात्रि दिन 3 (तृतीया) मां चंद्रघंटा पूजा, 09 अक्टूबर 2021 (शनिवार), 08 अक्टूबर 2021 सुबह 10:48 से 9 अक्टूबर 2021 सुबह 7:48 तक तृतीया तिथि मान्य होगी।

नवरात्रि दिन 4 (चतुर्थी) मां कूष्मांडा पूजा, 09 अक्टूबर 2021 (शनिवार) ,(सुबह 07:48के बाद चौथ मान्य होगी)
नवरात्रि दिन 5 (पंचमी)मां स्कंदमाता पूजा,10 अक्टूबर 2021 (रविवार)
नवरात्रि दिन 6 (षष्ठी‌)मां कात्यायनी पूजा, 11 अक्टूबर 2021 (सोमवार)
नवरात्रि दिन 7 (सप्तमी)मां कालरात्रि पूजा, 12 अक्टूबर 2021 (मंगलवार)
नवरात्रि दिन 8 (अष्टमी)मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 13 अक्टूबर 2021, (बुधवार)
नवरात्रि दिन 9 (नवमी) मां सिद्धिदात्री,महानवमी , नवरात्रि पारणा 14 अक्टूबर 2021, (गुरुवार)
नवरात्रि दिन 10 (दशमी) दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी 15 अक्टूबर 2021, (शुक्रवार)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Bateshwar Sawan Mela from 3rd August…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर में सावन मेले और सावन के सोमवारों पर होगी विशेष सुरक्षा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!