आगरालीक्स…आगरा में मिटटी की ढाय के नीचे दबे आठ बच्चों में से तीन की मौत, तालाब की जेसीबी से खुदाई करते समय हुआ हादसा।
आगरा के रुनकता तहसील किरावली में गुरुवार को जेसीबी से पोखर तालाब की खुदाई चल रही थी,यहां बच्चे भी खेल रहे थे। अचानक से मिटटी की ढाय गिर गई, इसमें आठ बजे दब गए, बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से पांच साल की नैना पुत्री हरिओम, सात साल की मैडुकी पुत्री जितेंद्र और 10 साल के दक्ष पुत्र कप्तान सिंह की मौत हो गई। वहीं, 10 साल की जितेंद्र की बेटी टैंटी एसएन में भर्ती है, 10 साल के देव पुत्र दीपा नयति हास्पिटल, अंकित पुत्र कप्तान सिंह उम्र 13 साल प्रभा ट्रामा सेंटर, नौ साल का अंशु पुत्र पप्पू प्रभा ट्रामा सेंटर में भर्ती है, जबकि नौ साल का पीयूष पुत्र गिर्राज ठीक है।