आगरालीक्स… सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा चार मई से होंगी, 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा रिजल्ट।
गुरुवार शाम को शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित की, उन्होंने कहा कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 4 मई से होंगी।
4 मई से परीक्षाएं, एक मार्च से प्रैक्टिकल
10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा चार मई से 10 जून तक होंगी, 15 जुलाई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, एक मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे।