आगरालीक्स… आगरा में आगरा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खडे ट्रक में तेज स्पीड कार घुस गई, भीषण हादसे में तीन की मौत हो गई है। सडक पर खून से लथपथ शव देख लोगों के रौंगटे खडे हो गए।

शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 30 पर ट्रक खडा हुआ था। लखनऊ की तरफ से आ रही कार ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, कार सवार तीनों युवकों के सिर से खून बह रहा था, उन्हें कार से निकालकर सडक पर लिटा दिया। इन्हें इलाज के लिए भेजा गया लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
कार सवारों से मिले दस्तावेज से शिनाख्त के प्रयास
मृतकों के पास से सचिन चौहान पुत्र जगपाल चौहान निवासी वंदना एंक्लेव खोड़ा गाजियाबाद, अतुल भास्कर पुत्र रंजीत कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार और प्रभाकर पांडे नाम की आईडी मिली है। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।