आगरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में शादी से 20 दिन पहले मौत हो गई, कार सवार दो और लोगों की मौत हुई है, एक ही हालत गंभीर है।
28 जनवरी को आगरा के रामबाग निवासी नेहा की शादी कन्नौज निवासी अंकुग गुप्ता से होनी थी, शादी की तैयारी चल रहीं थी। अंकुर गुप्ता 28 ने नेहा 26 , उसके भाई कार्तिक 20 और बहन दीक्षा 22 को शादी की शॉपिंग कराने के लिए दिल्ली बुलाया था। दिल्ली में शॉपिंग करने के बाद मंगलवार सुबह अंकुर कार से तीनों को आगरा छोड ने आ रहा था। मंगलवार सुबह चारों लोग कार से निकले, अंकुर कार चला रहा था।
टेंकर में घुसी कार, तीन की मौके पर मौत
यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आते समय जीरो प्वाइंट से 28 किलोमीटर आगे अंकुर की कार आगे चल रहे टेंकर में जा घुसी, हादसे की तेज आवाज से लोग डर गए। कार बुरी तक से टेंकर में घुस गई, कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया, स्थानीय लोगों की भीड लग गई।
अंकुर, मंगेतर नेहा सहित तीन की मौत
भीषण हादसे में अंकुर गुप्ता, उनकी मंगेतर नेहा और भाई कार्तिक की मौके पर मौत हो गई। दीक्षा की हालत गंभीर है, उसे हॉस्प्टिल में भर्ती कराया गया है।