आगरालीक्स… आगरा में तीन साल के मासूम की मौत हो गई, हादसे में दो बच्चे घायल हो गए हैं। ये सभी लोडिंग आॅटो से पानी भरने के लिए जा रहे थे, लोडिंग आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गई।
आगरा के यमुना पार में पानी की समस्या है, मीठा पानी लाने के लिए लोग सुबह से ही जुट जाते हैं। यमुना पार के नुनिहाई में तीन साल के आर्यन सहित तीन बच्चों के साथ परिजन लोडिंग आॅटो से पानी भरने जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर लोडिंग आॅटो पलट गया, हादसे में आर्यन आॅटो के पहिए के नीचे आ गया और मौत हो गई।
सेना के जवानों पर फूटा आक्रोश
जिस समय हादसा हुआ वहां से सेना के जवानों की गाडी जा रही थी, वे गाडी से उतर आए और आॅटो के नीचे दबे बच्चों को निकालने लगे। लोगों को लगा कि सेना के जवानों की गाडी से ही एक्सीडेंट हुआ है, उन्होंने उनकी गाडी घेर ली और हंगामा करने लगे।
15 अगस्त को मैनहोल में गिरने से बच्चे की मौत
आगरा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। वीवीआईपी रोड पर सीवर के मैनहोल में गिरने से आठ साल के शिवम की मौत हो गई, वह जन्माष्टमी की झांकी देख कर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने शिवम को मैनहोल से बाहर निकाला लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके, हॉस्पिटल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। मेन होल के सामने कई होटल हैं, परिजनों ने होटल संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा के प्रतापुरा से ताजमहल की तरफ जाने वाले वीवीआईपी रोड मंगलवार रात को ताजगंज गोबर चौकी निवासी पुरुषोत्तम राठौर के आठ वर्षीय बेटे शिवम राठौर पीएसी मंदिर में सजी जन्माष्टमी की झांकी देखने गए थे। वे रात 10 बजे पैदल पैदल अपने घर लौट रहे थे, यहां तिराहे पर कई होटल हैं, इसके सामने रोड पर सीवर का मैनहोल खुला हुआ था, रात में शिवम को मैनहोल दिखाई नहीं दिया। वह मेन होल में गिर गया, स्थानीय लोगों की भीड जुट गई।