आगरालीक्स… आगरा में खून की कमी से मरीज की मौत न हो, इसके लिए लायंस क्लब प्रयास ने 50 यूनिट रक्तदान किया। शुक्रवार को लायंस क्लब प्रयास द्वारा एमजी रोड स्थित रामरघु हॉस्पीटल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के 50 सदस्यों ने 50 यूनिट रक्तदान दिया। क्लब के सदस्यों ने इस बात पर खुसी व्यक्त की कि उनका छोटा सा प्रयास कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद करेगा।
सर्वप्रथन क्लब की सचिव डॉ. परणीता बंसल ने रक्तदान किया। क्लब के चार्टर प्रसीडेंट संजीव मित्तल ने कहा कि अब रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा हो रहा है। यह अच्छी बात है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, जिसके तहत 3 हजार यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य है। इसी प्रोजेक्ट के तहत आज 50 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक गवर्नर पारस अग्रवाल, डिस्ट्रिक कैबिनेट सचिव हर्ष अग्रवाल, प्रोजेक्ट इंचार्ज अजय कंसल, चर्टर प्रसीडेंट संजीव मित्तल, अध्यक्ष मयूरी मित्तल, सचिव परणीता बंसल, कोषाद्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, विनीत खन्ना, विनय मित्तल, सचिन अग्रवाल, विद्या गोयल, अशु मित्तल, संजीव अग्रवाल, रोहित बंसल, राशि गर्ग, पद्मिनी सुराना, मीनाक्षी मोहन आदि मौजूद थे।
2009 से कर रहे हैं रक्तदान
26 वर्ष के करन खन्ना 2007 से रक्तदान कर रहे हैं। वह अब तक 17 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने जैसे नेक काम में जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वह अन्य लोगों को भी स काम के लिए प्रेरित करते हैं।
लिया जाता है शरीर के खून का 20 वां भाग
-प्रतिदिन हमारे शरीर में पुरानी लाल रक्त कणिकाओं (आरबीसी) का क्षय होता रहता है और प्रतिदिन नया रक्त बनता है रहता है।
-रक्तदान के समय एक बार में 350 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है, यह हमारे शरीर के रक्त का 20 वां हिस्सा है।
-ब्लड को ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर में 4 – 5 सप्ताह तक सुरक्षित रख सकते हैं
रक्तदान से होता है फायदा
-डॉक्टरों का मानना है कि रक्तदान से खून में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम करता है।
-रक्त दान शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को भी तेज करता है।