आगरालीक्स….(7 June 2021 Agra news) आगरा में तीन साल का मासूम पानी के ड्रम में गिरा. काफी देर तक डूबने से हुई मौत
पिढ़ौरा के गांव दलईपुरा का मामला
आगरा में एक तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मामला थाना पिढ़ौरा के गांव दलईपुरा का है. बताया जाता है कि यहां एक घर में खेल रहा बच्चा बाथरूम में रखे पानी के ड्रम में गिर गया. काफी देर तक वह डूबा रहा, जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दलईपुरा में देवेंद्र रहते हैं.सोमवार सुबह देवेंद्र अपने घर में टीवी देख रहे थे जबकि उनकी पत्नी घर का अन्य काम कर रही थी. अचानक से तीन साल का इनका बेटा बाथरूम के पास रखे पानी के भरे ड्रम में गिर गया. बताया जाता है कि बच्चा काफी देर तक ड्रम में डूबा रहा. बाद में जब इसके पिता देवेंद्र को इसकी जानकारी हुई तो इन्होंने बेहोशी की हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर गए. यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.