आगरालीक्स ….कोरोना के नए वेरिएंट के अलर्ट के बीच आगरा में पोलैंड के नागरिक और मथुरा में रसियन कंट्री की महिला और उनके संपर्क में आए दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जीनोम सीक्वेंसिंग से वेरिएंट का पता चल सकेगा।
19 अक्टूबर को रसियन कंट्री लिसमेनिया निवासी 30 साल की महिला टूरिस्ट वीजा पर वृन्दावन आई थी, उनकी कोरोना की जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद महिला टूरिस्ट के संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच कराई गई। इसमें से दो और में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह मथुरा में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद खलबली मची हुई है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है।

पोलैंड के नागरिक के संपर्क में आए लोगों की दोबारा होगी जांच
पोलैंड के नागरिक की आगरा लौटने पर कोरोना की जांच कराई गई थी, 19 नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पोलैंड के नागरिक शू कंपनी के रिप्रजेंटेटिव हैं और पोलैंड से आगरा लौटे थे वे खंदारी में रहते हैं। पोलैंड के नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए 55 लोगों के सैंपल लिए गए थे लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और पोलैंड के नागरिक के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि पौलेंड के नागरिक के दोबारा सैंपल लिए जाएंगे, जिससे पता चल सके कि रिपोर्ट निगेटिव आई है कि नहीं, तबीयत ठीक है और घर पर ही इलाज चल रहा है। उनके साथ रहने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।