नईदिल्लीलीक्स…। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आठ यूपी के। पीएम ने कहा-कोरोना का खतरा अभी टला नहीं। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
सपा-रालोद गठबंधन पर आज लगेगी मुहर
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन पर आज आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच सपा कार्यालय में होने वाली बैठक में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर बातचीत हो सकती है। दोनों नेता 7 दिसंबर को मेरठ में होने वाली रैली से पहले इस मसले को सुलझा लेना चाहते हैं। सपा-रालोद गठबंधन से पश्चिमी यूपी में भाजपा की परेशानी बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं।
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आठ यूपी के
देश में सबसे प्रदूषित शहरों में फऱीदाबाद पहले स्थान पर है। दिल्ली दूसरे स्थान पर और यूपी के आठ जिले इसमे शामिल हैं। इसमें तीन टॉप 10 में शामिल हैं।
यूपी के तीन जिले टॉप-10 में शामिल
देश के सबसे प्रदूषित शहरों फरीदाबाद, दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर मेरठ, बागपत और बहादुरगढ़ पांचवें स्थान पर है। इसके बाद हिसार, जींद, मेरठ, सिंगरौली औऱ गुरुग्राम शामिल है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच, यूपी के तीन और एक एमपी का शामिल है।
कोरोना का खतरा अभी टला नहीः मोदी
पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र किया। वहीं कोरोना के खतरे को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। नए वैरिएंट से चिंता बढ़ी है। लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
दस्तावेजों के अभाव में 11 करोड़ अफगानी वापस अपने मुल्क पहुंचे
अफगानिस्तान से विदेशों में गए करीब 11.46 करोड़ अफगानी नागरिक दस्तावेजों के अभाव में अपने देश लौटने को मजबूर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा लोगों की वापसी ईरान और पाकिस्तान से हो रही है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद तेजी से पलायन हुआ था लेकिन इसके बाद इसमें कमी आ गई है।