आगरालीक्स …आगरा के सात क्षेत्रों में कोरोना के 3130 केस, 25 मरीजों की मौत, 929 सक्रिय केस, इन सात इलाकों में जाने से बचें।
आगरा में कोरोना के 4544 केस हैं। हर रोज 800 से अधिक नए केस आ रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा केस सात क्षेत्रों में मिल रहे हैं, इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। ऐसे में इन सात क्षेत्रों में सख्ती कर दी गई है। लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है। 83 घंटे के लिए लगाए गए कर्फ्यू में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, इन सात क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं ही सुचारू रहेंगी। किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा, लोगों से 83 घंटे तक घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है।
मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू
शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुआ कर्फ्यू, मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान बाहर निकलने पर रोक है, बेवजह लोग घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे, ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं सात क्षेत्र जहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस
कमला नगर एक से एफ ब्लॉक तक
एसएन मेडिकल कालेज से मोती कटरा तक
दयालबाग का पूरा क्षेत्र
सिकंदरा स्मारक के आस पास का एक किलोमीटर परिधि का क्षेत्र
आवास विकास सेक्टर 6,7, 9, 11 और 12
शाहगंज चौराहे से एक किलोमीटर परिधि का क्षेत्र
विजय नगर कालोनी से फ्री गंज का क्षेत्र