आगरालीक्स ..(Agra News 1st May).आगरा में कोरोना के केस बढने और मौतें होने पर कमला नगर, दयालबाग, फ्री गंज सहित सात कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन क्षेत्रों में दूध सब्जी पर भी रोक।
आगरा में शुक्रवार रात से 83 घंटे का कर्फ्यू लग गया है। कर्फ्यू मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा, इस दौरान घर से बाहर निकलने पर रोक है। बाजार बंद रहेंगे, केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी।
कमला नगर सहित सात इलाकों में सख्ती, सबसे ज्यादा केस
आगरा के कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज सहित सात क्षेत्रों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। इन सात क्षेत्रों में पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होगी, लेकिन दूध सब्जी व अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
ये हैं सात कंटेनमेंट जोन
कमला नगर एक से एफ ब्लॉक तक
एसएन मेडिकल कालेज से मोती कटरा तक
दयालबाग का पूरा क्षेत्र
सिकंदरा स्मारक के आस पास का एक किलोमीटर परिधि का क्षेत्र
आवास विकास सेक्टर 6,7, 9, 11 और 12
शाहगंज चौराहे से एक किलोमीटर परिधि का क्षेत्र
विजय नगर कालोनी से फ्री गंज का क्षेत्र