आगरालीक्स ….आगरा में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है, बुखार के 300 मरीजों की जांच में 32 में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू ठीक होने के बाद कमजोरी और भूख नहीं लग रही है।
आगरा में बुखार और डेंगू का प्रकोप है, एक मरीज ठीक हो रहा है और दो मरीज भर्ती हो रहे हैं। आगरा के अस्पताल में बेड नहीं है, बुखार से लोगों का बुरा हाल है। 24 घंटे में डेंगू के 32 केस और मिले हैं, डेंगू के मरीजों की संख्या 600 का आंकड़ा पार कर चुकी है, यह सरकारी आंकड़े हैं वैसे मरीजों की संख्या अधिक है।

छह से सात दिन में डेंगू ठीक लेकिन कमजोरी
डेंगू के मरीज छह से सात दिन में ठीक हो रहे हैं, तीन से चार दिन तक बुखार आ रहा है। इसके बाद तीन से चार दिन तक भूख नहीं लग रही है कुछ मरीजों में ब्लीडिंग भी हो रही है। कमजोरी आ रही है और पेट में दर्द की समस्या भी हो रही है। छह से सात दिन तक इलाज के बाद मरीज ठीक हो रहे हैं लेकिन कमजोरी बनी हुई है और भूख नहीं लग रही है। इससे लोग परेशान हैं।