आगरालीक्स …आगरा में 12 स्थानों पर बम पटाखों की बिक्री होगी, इसके लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अस्थायी लाइसेंस के लिए सोमवार शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आगरा सहित प्रदेश में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में आगरा में भी ग्रीन पटाखे चलाए जाएंगे, ग्रीन पटाखे की बिक्री के लिए जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने हैं।
12 स्थानों पर होगी पटाखों की बिक्री
जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन पटाखे की बिक्री के लिए 12 स्थान चिन्हित किए हैं, इन्हीं स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लेना होगा, लाइसेंस लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सोमवार चार बजे तक मांगे गए आवेदन
ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए सोमवार शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अस्थायी लाइसेंस लेने वाले दुकानदार ही ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकेंगे।

2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे
आगरा में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। आगरा में दीपावली पर दो घंटे के लिए ही ग्रीन पटाखे चला सकेंगे।
बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर
आगरा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते आगरा में ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति है। यह भी दो घंटे के लिए ही चलाए जा सकेंगे।