आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई 35 घंटे का पाबंदी. 8 बजने से पहले ही दुकानदारों ने गिरा दिए अपनी दुकान के शटर..
सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगी पाबंदी
आगरा में शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे की पाबंदी शुरू हो गई. ये सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगी. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा. शासन के आदेश के बाद शहर में रविवार को व्यापक पैमाने पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा. डीएम पीएन सिंह ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा. इधर बंदी से पहले ही एसएसपी मुनिराज जी द्वारा सख्त चेकिंग की गई और मास्क न पहनने वालों के चालान भी काटे गए. बता दें कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक पाबंदी लगाने का फैसला किया है। शनिवार रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू के साथ ही 35 घंटे की पाबंदी शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगी. इधर जैसे ही शनिवार रात आठ बजे, उससे पहले ही लोगों ने अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया. कुछ स्थानों पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की दुकानें बंद कराईं.